रिश्ता:- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका रिश्ता ऐसा हो कि उसमें न कभी लड़ाई हो और न एक दूसरे पर शक। लेकिन कई बार हमारी लापरवाही की वजह से हमारा यह सपना टूट जाता है और आय दिन हमारे रिश्ते में टकराव होता है। हम देखते हैं कि ऑफिस से आने के बाद हम अपने पार्टनर के साथ गुड टाइम एक्सपेंड करने की वजह उनके साथ झगड़ने लगते हैं और यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि रिश्ते में दरार आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे तरीके हैं जो आसानी से आपके टूटते हुए रिश्ते को।बचा लेते हैं और आपके रिश्ते को लंबी उम्र देते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे वह टिप्स जो देंगे आपके रिश्ते को लंबी उम्र…
जुड़े रहे भावनात्मक रूप से:-
हमने देखा होगा कि कपल्स में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का न होना उनके रिश्ते की बड़ी समस्या बनता है। कपल्स को चाहिए कि वह एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहे। जब वक्त मिले एक दूसरे से बात करें और घर में कोशिश करें कि साथ होकर भी कही और दिमाग न लगा हो आप दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताए। जब आप एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं तो आपकी सोशल लाइफ प्रभावित नहीं होती है और आपका रिश्ता लंबा चलता है।
शक को न दे जगह:-
कई कपल्स की आदत होती है कि वह अपने पार्टनर पर हमेशा शक करते हैं उसे शक की नजर से देखते रहते हैं। बार बार उससे सवाल करते हैं। जिसके चलते उनके रिश्ते में दरार पड़ जाती है। पार्टनर को अपने साथी पर विश्वास रखना चाहिए और उसे समझने की कोशिश करना चाहिए। जब आप अपने पार्टनर के साथ समझदारी से बिना शक किए जुड़ते हैं तो यह आपके रिश्ते को लंबी उम्र देता है।
रोमांस को रखें जीवित:-
कई कपल्स ऐसे होते हैं जो की पहले तो अपने पार्टनर के साथ खूब रोमांटिक अंदाज में पेश आते हैं लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उनके जीवन से रोमांस खत्म हो जाता है। लाइफ में रोमांस का खत्म होना झगड़ो का कारण बनता है इसलिए कपल्स को अपनी लाइफ में रोमांस को जिंदा रखना चाहिए और अगर कोई एक पहल न करे तो किसी अन्य को रोमांस की पहल करनी चाहिए।
खुलकर करें दिल की बात:-
कई बार पार्टनरशिप में ऐसा होता है कि हम अपने पार्टनर से चीजें छुपाने लगते हैं और उनके साथ खुलकर संवाद नहीं करते हैं। लेकिन जब हम अपने पार्टनर से खुलकर बात नहीं करते तो हमारी मनोदशा उन्हें नहीं पता चलती जिसके चलते रिश्ते में खटास आने की सम्भावना बढ़ जाती है।
