Site icon Buziness Bytes Hindi

जालंधर में बनाई जाएगी देश की सबसे बड़ी स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी


जालंधर में बनाई जाएगी देश की सबसे बड़ी स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी

अरविंद केजरीवाल ने की जालंधर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनवाने की घोषणा

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद देश की सबसे बड़ी स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी जालंधर में बनाई जाएगी। बुधवार को जालंधर में आम आदमी पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की दोआबा के अनेक लोग विदेश में रहते हैं जिनकी मांग पर जालंधर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा।

पंजाब विधानसभा चुनाव अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिये बुधवार को जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल नेयहां की स्पोट्र्स इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर जब छक्के लगाते थे तो उनके बल्ले में जालंधर होता था, ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की हाॅकी और बाॅल में जालंधर होता था। जालंधर का खेल उद्योग विश्व में प्रसिद्ध है। उसको और आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी।
आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा को पंजाब की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि आतंकवाद का काला दौर देखने वाले पंजाब के लोग नहीं चाहते कि वह दिन फिर से वापस आएं।

केजरीवाल ने कहा कि सब लोग मिलकर पंजाब की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान डाॅक्टर अंबेडकर चैक पहुंची पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उन्हें देश का सबसे अधिक पढ़ा-लिखा व्यक्ति बताया। केजरीवाल ने कहा कि 62 मास्टर डिग्री हासिल करने वाले डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने लंदन और अमेरिका से पीएचडी भी की थी। केजरीवाल ने दावा किया कि देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा दिलाने के डाॅ. भीमराव अंबेडकर के सपने को आम आदमी पार्टी पूरा करेगी।

Exit mobile version