Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Update: चौथी लहर की ओर बढ़ रहा देश, 35 प्रतिशत लोगों में खत्म हुई Antibodies

नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इस समय मिल रहे अधिकांश मामले ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट बीए.2 के पाए जा रहे हैं। जिन्हें काफी अधिक संक्रामता वाला बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 2550 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं इतने ही घंटे में करीब 30 लोगों की मौत हुई है।

Read also: कोरोना संक्रमण हुआ बेकाबू, नए मरीज बिगाड़ रहे समीकरण

 पिछले दो हफ्तों से कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में संक्रमण की चौथी लहर की आशंका तेजी से बढ़ गयी है। सबसे बड़ी बात ये है कि देश के कुछ राज्यों में अब सबसे अधिक संक्रामकता वाले नए वैरिएंट के मामले सामने आ रही हैं। एक्सई वैरिएंट की संक्रामकता दर के बारे में  विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने लोगों को आगाह किया है।

इससे तो अब यही लग रहा है कि  देश चौथी लहर की तरफ बढ़ रहा है। लहर कितनी गंभीर होगी  इससे बचाव के लिए क्या किया जाना चाहिए। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी की है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अब 35 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडीज खत्म हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उनमें संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग और मृत्यु का खतरा कम होता है। लेकिन एक सीरो सर्वे में पता चला है कि ज्यादातर लोगों में वैक्सीनेशन या संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज खत्म ही गयी  हैं।

Read also: लापता दक्षिण अफ्रीकी मिला, कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Exit mobile version