Site icon Buziness Bytes Hindi

Meghalaya Election Results 2023: मेघालय में NPP को बहुमत BJP 7 पर आगे

Meghalaya Election Results

नई दिल्ली। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। रूझानों के मुताबिक, NPP बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा 7 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस को 6 और अन्य 18 पर बढ़त बनाए हैं।

प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। लेकिन सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था। इस समय 59 सीटों के लिए वोटों की गिनती 12 जिलों और राज्‍य के एक उपमंडल में 13 मतगणना केंद्रों पर हो रही है।

टीएमसी 2 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, गारो नेशनल काउंसिल के निकमन च मारक चोकपोट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। रुझानों के अनुसार, मेघालय चुनाव में टीएमसी दो सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, टीएमसी के डॉ. राजेश एम मारक रोंगारा सिजू विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। मेघालय के चुनाव परिणाम रूझानों में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ताजा रूझानों में NPP-27 सीट पर, भाजपा-12 सीट पर, कांग्रेस-6 सीट पर और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Exit mobile version