Site icon Buziness Bytes Hindi

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले का काउंटडाउन शुरू,अधिसूचना जारी ऐसे करना होगा आवेदन


केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले का काउंटडाउन शुरू,अधिसूचना जारी ऐसे करना होगा आवेदन

देहरादून। केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन (Admission in Kendriya Vidyalaya) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जारी अधिेसूचना के अनुसार कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक में एडमिशन के लिए सीटें खाली रहने पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। वहीं कक्षा एक के नामांकन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव के अनुसार अब 6 वर्ष की आयु के बच्चे कक्षा एक एडमिशन के लिए नामांकन कर सकेंगे। पहले कक्षा एक में नामंकन के लिए आयु सीमा पांच साल निर्धारित की गई थी। लेकिन इस बार से इनमें एक साल और विस्तार किया गया है। कक्षा एक में नामांकन के लिए 28 फरवरी से पंजीकरण आनलाइन (Online registration) शुरू होगा। पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय संगठन की साइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर किए जाएंगे।

Read also- कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला, डीयू लेगा अपना अलग एंट्रेंस टेस्ट

मोबाइल एप से भी कर सकेंगे पंजीकरण :
इस बार संगठन ने मोबाइल एप से आनलाइन पंजीकरण (की सुविधा प्रदान की है। कक्षा एक में नामांकन के बाद इसमें एडमिशन के लिए पहली मेरिट सूची 25 मार्च को जारी होगी। इसके बाद दूसरी और तीसरी सूची एक और आठ अप्रैल को जारी होगी।

ये हैं जारी शिडयूल :
केवी विद्यालय संगठन की ओर से जारी शिडयूल के मुताबिक कक्षा एक के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी से 21 मार्च तक होंगे। पहली से तीसरी मैरिट लिस्ट 25 मार्च से आठ अप्रैल के बीच जारी होगी। वहीं कक्षा दो के लिए रजिस्ट्रेशन आठ अप्रैल से 16 अप्रैल तक होंगे। कक्षा दो से आगे की कक्षाओं के लिए मैरिट लिस्ट 21 से 28 अप्रैल के बीच जारी की जाएगी। कक्षा नौ तक प्रवेश की आखिरी तारीख 30 जून है।

Read also- मानसिक बीमारी से निपटने के लिए एम्स दिल्ली ने विकसित किए मोबाइल एप्स

इन प्रमाणपत्रों की होगी जरूरत :
केवी विद्यालय (KV school) में एडमिशन के लिए जिन जरूरी प्रमाणपत्रों की जरूरत होगी उनमें सबसे पहले बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी,बच्चे की पासपोर्ट साइट फोटो। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आवेदन कर रहे हैं तो उसका प्रमाण पत्र। पिता या माता की ट्रांसफर डिटेल्स जो एप्लीकेशन क्रेडेंशियल में इस्तेमाल की जाएगी।

Exit mobile version