आधे से ज्यादा लोग आज भी यही मानते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते में ज्यादातर परेशानियां तभी शुरू होती हैं जब उनमें से कोई एक इधर-उधर भटकने लगता है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कई लोगों का घर ऐसी स्थिति में भी टूट जाता है जहां सास-बहू में नहीं बनती। ऐसे में अगर हम कहें कि कुछ जोड़े खुद ही अपनी शादी बर्बाद कर लेते हैं तो आप क्या कहेंगे?
जी हां, सुनने में आपको अजीब लगेगा लेकिन ये बात काफी हद तक सच है. यह जरूरी नहीं है कि पति-पत्नी तभी अलग हों जब उनके रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति प्रवेश कर रहा हो। कई लोग अपनी गलतियों की वजह से भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को खतरे में डाल देते है
भावनात्मक अभाव
पति-पत्नी का रिश्ता तब भी ख़राब हो जाता है जब उनके बीच भावनात्मक निकटता की कमी हो जाती है। यहां इमोशनल इंटिमेसी का मतलब उस चीज से है जब आप दोनों एक-दूसरे से अपनी निजी बातें शेयर करना पूरी तरह से बंद कर दें। वहीं, जो कपल्स एक-दूसरे से अपनी निजी बातें या स्पेस शेयर करते हैं, उनके बीच कभी कोई समस्या नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि सामने वाले को पता होता है कि उनका पार्टनर किस परेशानी से गुजर रहा है।
रोमांटिक रिलेशनशिप ख़त्म होना
किसी ने सच ही कहा है कि शादी के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच रोमांस की बिल्कुल भी कमी नहीं होती है, लेकिन जैसे ही उनकी शादी को 2 साल बीतते हैं, उनके बीच कुछ भी पहले जैसा नहीं रह जाता है। जैसे पार्टनर का हाथ पकड़ना ,किसिंग और सेक्स सब गायब हो जाता है। हालांकि, रिश्ते में रोमांस बरकरार रखने के लिए हर समय सेक्शुअल रहना जरूरी नहीं है।
आप चाहें तो अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का एहसास भी करा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी लंबे समय तक चले तो अपने बीच रोमांटिक रिश्ते को कभी भी शून्य न होने दें।
पैसे के लिए लड़ना
इसमें कोई शक नहीं कि शादी को सही ढंग से चलाने में पैसा बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो इससे कपल्स के बीच भारी तनाव पैदा हो सकता है। विशेषकर तब जब एक व्यक्ति दूसरे से अधिक खर्च कर रहा हो।
अगर आप दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो रहा है तो आप दोनों को एक साथ बैठकर बजट बनाने की जरूरत है। ऐसा करने से न सिर्फ आप दोनों के बीच की समस्या खत्म हो जाएगी बल्कि चीजें भी सुचारू रूप से चलने लगेंगी।
एक दूसरे की परवाह न करना
इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं है कि जब कोई आपका ख्याल रखता है तो बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर आप दोनों एक-दूसरे की परवाह करना बंद कर दें तो इसका आपके रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा? किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए जोड़ों को एक-दूसरे की परवाह करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप जितना एक-दूसरे को समझेंगे, एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे, उतना ही आप दोनों करीब आएंगे।

