Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने इस्तेमाल करें काली मिर्च, जाने कैसे करें इस्तेमाल


कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने इस्तेमाल करें काली मिर्च, जाने कैसे करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना काल में हमे इम्यूनिटी को मजबूत  बनाकर रखना होगा , वरना हमें कोरोना वायरस अपने जाल में फसा लेगा | तो ऐसे में हमारी मदद काली मिर्च कर सकती है, क्योकि  इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है | चलिए जानते है की आप काली मिर्च का इस्तेमाल कैसे कर सकते है –

टमाटर सूप पीना कई लोगो को अच्छा लगता है क्योकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन- सी और बीटा कैराटिन जैसे गुण होते है | टमाटर का सूप हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। आप बस टमाटर के सूप में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर रोजाना नियमित रूप से सेवन करें | 

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह काली मिर्च वाली चाय भी पी सकते हैं। आपको बस एक कप पानी एक बर्तन में उबालना है और चार-पांच काली मिर्च के दाने या फिर पिसी हुई काली मिर्च डालनी है। फिर आधे नींबू का रस और थोड़ा अदरक डालें और फिर पांच मिनट उबालने दे उसके बाद चाय को छान कर इसका सेवन करें।

Read also: उत्तराखंड में 81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित मिले

काली मिर्च से बना काढ़ा पीने से आपकी इम्यूनिटी को मजबूती मिलेगी | इसके अलावा काढ़ा आपको मौसमी संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकता है। काली मिर्च का काढ़े को बनाने के लिए अदरक, लौंग, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, शहद और दालचीनी चाहिए होगी । अब एक कप पानी को उबाल लें और फिर अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीसकर उसमें डाल दें। फिर पानी में  उबाल आने दें और तुलसी के कुछ पत्ते मिला दें और 10 मिनट तक उबाल आने के बाद इसे छानकर पिए | 

Exit mobile version