लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना से रिकवर होने के बाद शरीर को प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट लेने की जरूरत होती है। वैसे मरीज कोरोना से खुद ही रिकवर हो रहे हैं, लेकिन रिकवर होने के बाद उनमें कमजोरी बने रहने के मामले आ रहे है | कमजोरी होने का कारण है पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करना | इसलिए कमजोरी हटाने के लिए इन टिप्स को अपनाएं
WHO के अनुसार, कमजोरी से उबरने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। खाने में ताज़े फल, दल, बीन्स, हरी सब्जियां, मक्का, बाजरा, गेहूं और आलू का सेवन करना चाहिए।
ख़ासकर उन चीज़ों को शामिल करें जिनमें विटामिन सी, डी, मिनरल्स और जिंक हो | ये शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं, और रिकवरी जल्द करते है |
कोरोना से रिकवर होने के बाद सुबह एक खजूर, दो बादाम, मुट्ठी भर किशमिश और दो अखरोट जरूर खाएं और मेवे सूखे खाने से परहेज करें। इन सभी को रात को पानी में भीगो दें और सुबह उन्हें खाएं।
See also: विचार चित्रण – KB TAK 56
पौष्टिक भोजन का सेवन करें और ठंडी और बासी चीजों से परहेज करें।
कोरोना से रिकवर होने के बाद हल्की एक्सरसाइज करें ये आपकी इम्यूनिटी इंप्रूव करने में आपकी मदद करेगी |
सुबह जल्दी उठें इससे आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। और रात को जल्दी सोएं, इससे फिजिकल और मेंटली दोनों तरह से आप हेल्दी रहेंगे |

