Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में नहीं थमा कोरोना का कोप, मिले 1817 नये कोरोना संक्रमित


मेरठ में नहीं थमा कोरोना का कोप, मिले 1817 नये कोरोना संक्रमित

12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से दहशत का माहौल

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 1817 नये कोरोना संक्रमित मिले और 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। लाॅकडाउन की बंदिशें लागू किये जाने के बावजूद कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसे हालात में लाॅकडाउन की अवधि और बढ़ने की आशंका बलवती हो रही है।

शुक्रवार को 1817 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ मेरठ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53030 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 12632 हो गये हैं। आज 1345 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 39839 हो गया है। वहीं आज 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 559 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

सड़कों पर उतरे एडीजी और आईजी


लाॅकडाउन के दौरान लोगों की लापरवाही और पुलिस द्वारा रोक-टोक न किये जाने की हकीकत जानने के लिये आज एडीजी और आईजी खुद सड़कों पर उतरे। इन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियोें ने सड़कों पर बेवजह और बिना मास्क पहने घुम रहे लोगों के चालान कटवाये। बेगमपुल, हापुड अड्डा सहित कई इलाकों का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों ने सड़कों पर घूम रहे गरीब लोगों को मास्क भी बांटे। एडीजी और आईजी ने पुलिस अधिकारियों से लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये।


सक्रिय केस के मामले में मेरठ प्रदेश में दूसरे नंबर पर


बढ़ते कोरोना संक्रमितों के साथ मेरठ एक्टिव केेसों के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर आ गया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के लखनऊ में 29827, मेरठ में 12172, वाराणसी में 11841, कानपुर नगर में 11675, गोरखपुर में 9154, गौतमबुद्ध नगर में 8525, मुरादाबाद में 8443, प्रयागराज में 8415 एक्टिव केस हैं। हालिया दिनों में मेरठ बढ़ते केसो के कारण दूसरे नंबर पर आ गया है। वहीं दूसरे नंबर पर काफी समय तक रहने वाला प्रयागराज अब आठवें नंबर पर आ गया है।

Exit mobile version