पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोरोना का विकराल संक्रमण, चार जिले केन्द्र सरकार की रडार पर

मेरठ रीजनपश्चिम उत्तर प्रदेश में कोरोना का विकराल संक्रमण, चार जिले केन्द्र सरकार...

Date:


पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोरोना का विकराल संक्रमण, चार जिले केन्द्र सरकार की रडार पर

  • गृहमंत्री अमित शाह करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग
  • संक्रमितों को तलाशना बना चुनौती

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। ऐसे में वेस्ट यूपी के 4 जिले केंद्र सरकार के रडार पर हैं। जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद गुरूवार दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर गहन वार्ता की की जा सकती है। जिसमें लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं और किस तरीके से कोरोना की चेन को तोड़ा जाए। साथ ही कोरोना व उसकी चेन को रोकने के लिए किए गए प्रबंध के संदर्भ में विशेष वार्ता की जाएगी। इस दौरान मेरठ मेडिकल, स्वास्थ्य विभाग निशाने पर रहेगा। जिस पर डीएम और एसएसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की जाएगी। ऐसे में मेरठ समेत पूरे एनसीआर के जिलों के प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

आज कहाँ कितने संक्रमित मिले
मेरठ में 25 , नोएडा में 51, गाजियाबाद में 37, बागपत में 12 नए संक्रमित मिले।

वहीं नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण से मेरठ के प्रह्लाद नगर निवासी जसवीर सिंह (86) हो गई है। इसके बाद अभी तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार बुधवार को 25 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 728 हो गई है। 443 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 230 एक्टिव मरीज हैं। बुधवार को मिले नए मरीजों में लिसाड़ी गेट थाने की 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल भी है। बता दें कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मेरठ में कोरोना संक्रमित से एक मरीज की मौत हो गई। मेरठ में मंगलवार को कोरोना ने कहर बरपाते हुए 5 लोगों की जान ले ली। कोरोना से मेरठ में एक दिन में एक साथ पहली बार इतनी मौत हुई हैं। जिसके चलते प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...