Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona New Variant : कोरोना के नए वैरिएंट ने बढाई चिंता,केरल और महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। केरल और महाराष्ट्र में पिछले दिनों में एक हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब कोरोना संक्रमण दर बढ़कर एक प्रतिशत से अधिक हो गई। महाराष्ट्र के विपक्ष नेता देवेन्‍द्र फडणवीस कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं तमिलनाडु राज्य में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BA4 और BA5 के 12 मामले मिले हैं। 

Also Read : Norovirus Alert in Kerala : लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र नोरोवायरस पॉजिटिव

तमिलनाडु में ओमि‍क्रोन के नए वेरिएंट BA4 और BA5 का पता लगने के बाद 150 लोगों की जांच हैदराबाद भेजी गई। जिसमें से 12 में नए वेरिएंट की पुष्टि हुई। इनमें से चार बीए-4 वैरिएंट संक्रमित मिले हैं।जबकि आठ लोगों में बीए-5 वैरिएंट पाए गए। इसके बाद से कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रविवार को बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई है। उन्‍होंने लोगों से संक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की अपील की। वहीं दूसरी ओर अमेरिका,जर्मनी,आस्ट्रेलिया और भारत में कोरोना के मामले बढ़े हैं। लोग अब महामारी को गंभीरता से  नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना अभी संक्र​मण फैला रहा है। इससे सावधान रहना बहुत जरूरी है।

महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फडणवीस पहले भी अक्टूबर 2020 में संक्रमित हुए थे। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें केरल से 1,544 और महाराष्ट्र से 1,357 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब दैनिक संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक हो गई है। इससे पहले प्रतिदिन संक्रमण दर गत एक मई को 1.07 प्रतिशत थी।

Also Read : Weather Update Today: जून के पहले सप्ताह में टूटा गर्मी का रिकार्ड, तापमान 47 के पार

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में  संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है। इस दौरान 15 संक्रमितों की मौत हुई हैं। इन मौतों में केरल में अकेले 13 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों में अब 1,636 की वृद्धि हुई है। इस समय देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24,052 है। ये कुल मामलों की 0.06 प्रतिशत है।

Exit mobile version