Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड में कम हुआ कोरोना का क़हर, आज मिले 376 नए मामले


उत्तराखंड में कम हुआ कोरोना का क़हर, आज मिले 376 नए मामले

देहरादून : उत्तराखंड में बीते दिनो से अब तक कोरोना का कम कहर देखने को मिल रहा है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना के 376 नए मामले सामने आए। वहीं 162 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। रिकवरी रेट 87.86 फीसदी है। प्रदेश में अब भी 13,780 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं आज 03 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई।इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58,024 तक जा पहुंचा है। इनमे से 50,982 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 927 लोगों की मौत हो चुकी है। 376 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 5,728 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

जिलेवार आंकड़े:

देहरादून 128
हरिद्वार 28
नैनीताल 86
पौड़ी में 42
पिथौरागढ़ 08
रुद्रप्रयाग 10
टिहरी 31
उधमसिंगनगर 22
चमोली 29
चंपावत 16
अल्मोड़ा 04
बागेश्वर 11
उत्तरकाशी में 13

Exit mobile version