Site icon Buziness Bytes Hindi

New Year के जश्न में Corona की एंट्री, मचा हड़कंप

Corona

New Year और Christmas Holidays के लिए केरल बना हॉट स्पॉट

गरिमा जोशी

क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) सेलिब्रेशन के बीच कोरोना की एंट्री ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। जश्न के लिए हॉट डेस्टिनेशन बने केरल में कोरोना के कई मरीज मिलने के बाद अपनी योजनाओं को लेकर युवाओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है। हॉलीडेज के लिए इस बार यही पर सर्वाधिक बुकिंग दर्ज की जा रही थी। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के आने के बाद जहां अधिकतर लोग अपनी योजनाएं बदलने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं काफी लोग अपनी पसंदीदा जगह पर छुट्टियां मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार गोवा, मुंबई, ऊटी, उत्तराखंड, मनाली जैसी जगह लोगों की हिट लिस्ट में हैं।

अंतराष्ट्रीय योजनाएं बरकरार

दुनियाभर के 40 देशों में नए वेरिएंट JN.1 मिलने के बाद भी घूमने को लेकर लोगों के उत्साह में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। बीते वर्ष की तरह इस बार फिलहाल आवाजाही पर किसी तरह की रोक नहीं लगी हैं। जिसे लेकर भी लोगों में राहत है। सिंगापुर,मालदीव, इंडोनेशिया, यूएस समेत कई देशों के लिए बुकिंग जारी है। लोगों का कहना है की कोरोना वायरस के टीके लगे हुए हैं। कई सालों से वायरस अलग अलग तरह से आता है लेकिन अब इसका अधिक खतरा नहीं है। देशों ने भी इस बार कोई रोक नहीं लगाई है।

घूमने जाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

1.चिकित्सालयों में भर्ती होने वाले इन्फ्लुएन्जा लाइक इलनेस (ILI) तथा सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (SARI) रोगियों की अनिवार्य रूप से कोविड-19 हेतु आरटीपीसीआर विधि द्वारा जाँच की जायेगी।

2.निजी चिकित्सालयों को भी सांस के सभी मरीजों RTPCR विधि द्वारा जांच करवानी होगी। सभी रिर्पोट्स upcovid19tracks.in पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। यदि को सैंपल पॉजिटिव मिलता है तो जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ सैंपल भेजे जाएंगे।

  1. खांसी, जुखाम, बुखार इत्यादि रोगियों को श्वसन सम्बन्धी शिष्टाचार के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी।
Exit mobile version