मेरठ पर बरपा कोरोना का कहर

मेरठ रीजनमेरठ पर बरपा कोरोना का कहर

Date:


मेरठ पर बरपा कोरोना का कहर

शुक्रवार को मिले 75 नये कोरोना संक्रमित
बढ़ी प्रशासन की चिंता, होगी सख्ती

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ पर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 75 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज एक भी मरीज को कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज नहीं किया गया। वहीं आज भी कोरोना से किसी की मौत न होने से थोड़ी राहत है।

शुक्रवार को मेरठ जिले में 6219 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें 75 सैंपल कोरोना पाॅजिटिव आये हैं। आज कोई मौत नहीं होने से कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 410 पर ही स्थित रहने से स्वास्थ्य विभाग थोड़ी राहत महसूस कर रहा है। मगर कोरोना मरीजों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या से मेरठ प्रशासन चिंतित है।

लोगों की लापरवाही, बिल्कुल नहीं जा रही

हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या, मेरठ में फिर से लाॅकडाउन का खतरा भी लोगों को कोरोना के खौफ से बेखौफ किये हुए है। लोगे मास्क पहनने या सामाजिक दूरी अपनाने के नियमों का पालन करने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का प्रसार और प्रशासन की चिंता बढ़़ती जा रही है। प्रशासन लगातार बैठकें कर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये हर कदम उठा रहा है मगर लोगों की लापरवाही उनके तमाम प्रयास नाकाम कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही मेरठ प्रशासन की ओर से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिये सख्त कदम उठाये जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related