Site icon Buziness Bytes Hindi

धारावी में थमने लगा कोरोना का क़हर, पिछले 6 दिनों में कोई मौत नहीं


धारावी में थमने लगा कोरोना का क़हर, पिछले 6 दिनों में कोई मौत नहीं

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आए और इसी साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 85,975 हो गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र ने चीन को पीछे छोड़ दिया है, जहां अब तक 83,036 मामले सामने आए हैं।

धारावी से अच्छी खबर
इन सबके बीच एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया कहे जाने वाले मुंबई के धारावी से अच्छी खबर आई है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियो के अनुसार पिछले 6 दिन में धारावी में कोरोना से किसी मौत की खबर नहीं है। वहीं, 1899 संक्रमितों में से 939 लोग ठीक हो चुके हैं। महीने की पहली तारीख को 34 लोग इस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिले थे और अब ये संख्या घटकर 10 हो गई है।

बढ़ने लगी ठीक होने वालों की संख्या
बीएमसी के जी नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर किरण दिघावकर ने रविवार को बताया, ‘धारावी में पिछले 6 दिन में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह पहला बड़ा संकेत है जो बता रहा है कि हम सही रास्ते पर हैं। लोगों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है।’

धारावी में अबतक 71 लोगों की मौत
दिघावकर ने कहा, ‘धारावी क्षेत्र में अब तक 71 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, असल बदलाव रोज हो रहे टेस्ट से नजर आ रहा है। एक जून को 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जो अब घटकर 10 हो गया है।’

बता दें कि धारावी में कोरोना का पहला मामला 1 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद से यहां लगातार नए मामले सामने आते चले गए।

Exit mobile version