राजधानी देहरादून में 1281 और कुंभनगरी हरिद्वार में 572 नये केस मिले
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षा निरस्त, कक्षा 12 की स्थगित की
देहरादून। रविवार को भी उत्तराखंड में कोरोना का कोप जारी रहा और 2630 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज 12 कोरोना मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1868 हो गयी है। राजधानी देहरादून में 1281 और कुंभनगरी हरिद्वार में 572 नये केस मिले वहीं कोरोना से भयावह होते हालात को देखते हुए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 4 मई 2021 से शुरू होने वाली कक्षा 10 की परीक्षा निरस्त करने और कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी हैं।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 1281, हरिद्वार में 572, नैनीताल में 186, यूएसनगर में 161, पौड़ी में 133, टिहरी में 129, अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 15, चमोली में 61, चंपावत में 15, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 18 उत्तरकाशी में 25 नये कोरोना मरीज मिले हैं। आज मिले कुल 2630 मरीजों को मिलाकर राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 17293 हो गई है। संक्रमण दर 3.72 प्रतिशत और रिकवरी दर गिर कर 82.53 प्रतिशत हो गया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 हो गई है।
राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमणक के बीच उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगामगी
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण की भयावहता के कारण 4 मई 2021 से शुरू होने वाली हाईस्कूल कक्षा 10 की परीक्षा निरस्त कर दी है। बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित करने का ऐलान भी किया है। रविवार सुबह शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सोशल मीडिया पर उक्त जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने भी 10वीं की परीखा रद्द करने का फैसला किया है। इंटर की परीक्षा स्थगित की गई है। इंटर की परीक्षा की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

