Corona Effect: कोरोना करेगा नए साल के जश्न को फीका, लगी कई पाबंदियां

कोविड-19Corona Effect: कोरोना करेगा नए साल के जश्न को फीका, लगी कई...

Date:

कोरोना के बढ़ते मामलों का असर इस बार के नए साल के जश्न पर देखने को मिलेगा। भारत में मामले भले ही अभी ज़्यादा नहीं बढे हैं लेकिन लोग एहतियात बरतना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने नए साल का जश्न घरों में माने का मन बनाया है, यह बात एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आयी है. रिपोर्ट के मुताबिक घर से बाहर जाकर नए साल का जश्न मनाने वालों की सख्या बहुत कम है.

कई देशों में आफत मचाये है कोरोना

दरअसल लोगों में यह रुझान कोरोना को लेकर आया है जो चीन समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचाये हुए है, भारत में ओमीक्रॉन के नए सब वैरिएंट के कई केस सामने आ चुके हैं जिसको लेकर पूरे देश में लोगों को अलर्ट कर दिया गया. इस सर्वे के मुताबिक 10 में से आठ लोग 31 दिसंबर की रात को घर पर ही रहना चाहते हैं. सिर्फ 4 प्रतिशत नागरिक ही नए साल की पार्टियों में जाने को तैयार बताये जाते हैं.

बुज़ुर्गों को विशेष हिदायत

लोकल सर्कल्स के सर्वे मुताबिक 12 फीसदी लोगों ने नए साल का जश्न दोस्तों के साथ मनाने का फैसला किया है. बड़े शहरों में जश्न मनाने वालों और आयोजकों को उपयुक्त मानदंडों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है. कई राज्यों ने बड़ी सभाओं पर पाबन्दी लगाने के साथ ही रात के आयोजनों से बचने की सलाह दी है. वहीँ 60+ लोगों को विशेष रूप से नए साल के आयोजनों में जाने के लिए मन किया गया है.

सीमित हुई मेहमानों की क्षमता

नए साल का जश्न फीका रहेगा, यह तय है क्योंकि होटल, पब, रेस्तरां, क्लब और रिसॉर्ट में इस तरह के आयोजनों में मेहमानों की क्षमता को सीमित कर दिया गया है। कोरोना के नए मामलों की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में 243 नए मामले सामने आए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...