मेरठ में कोरोना संक्रमण ने पसारे पैर, एक दिन में 1030 नए मरीज

मेरठ रीजनमेरठ में कोरोना संक्रमण ने पसारे पैर, एक दिन में 1030 नए...

Date:


मेरठ में कोरोना संक्रमण ने पसारे पैर, एक दिन में 1030 नए मरीज

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोनावायरस तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मरीज मिलने का आंकड़ा पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सोमवार को एक साथ 1030 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।इसके अलावा एक मरीज की मौत भी हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 32 सौ पार कर गई है। जंगल में आग की तरह फैल रहे संक्रमण को रोकना स्वास्थ्य विभाग के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है।

Read Also : मेरठ में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये अस्पताल हुआ तैयार

टेस्टिंग बढ़ी तो बढ़ने लगे मरीज
यूपी के 3 जिलों में कोरोनावायरस हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। उत्तर प्रदेश की पोर्टल पर जारी रिपोर्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ में कुल मिलाकर मिलने वाले मरीजों की संख्या सबसे ज़्यादा हो चुकी है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती टेस्टिंग के चलते मरीज भी ज्यादा सामने आ रहे हैं मेरठ जिले में अब तक 26 लाख से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

Read Also : दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 25 फीसदी हुई, 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत

तीन जिलों में 35 सौ से अधिक मरीज
उत्तर प्रदेश में सोमवार को जारी पोर्टल रिपोर्ट के अनुसार कुल 8334 मरीजों में संक्रमण मिला है। जिनमे सबसे अधिक मरीज गौतमबुद्ध नगर 1223, गाज़ियाबाद-1387 और मेरठ में 1071 मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में तीनों जिलों के मिलाकर 35 सौ से अधिक मरीज सामने आए हैं। यानी प्रदेश भर के 40 प्रतिशत से अधिक मरीज सिर्फ 3 जिलों में हैं। वही सबसे कम मरीजों वाले जिलों में कौशाम्बी, महोबा, जालौन, चित्रकूट, भदोही, संतकबीरनगर आदि शामिल हैं। कौशाम्बी में रिपोर्ट के अनुसार एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है जबकी अन्य जिलों में एक या दो मरीज की सक्रिय हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...