उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित 90 हजार के पार

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित 90 हजार के पार

Date:


उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित 90 हजार के पार

मंगलवार को 317 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 की मौत
19 दिन में संक्रमितों की संख्या 80 से हुई 90 हजार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार पहुंच गयी है। मंगलवार को मिले 317 नये कोरोना संक्रमितों को मिलाकर राज्य में एक्टिव केस की संख 5256 हो गयी है। वहीं कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 90167 हो गयी है। आज 6 कोरोना संक्रमित की मौत हो जाने के बाद कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1495 हो गयी है। खतरनाक बात यह है कि मात्र 19 दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 से 90 हजार हो गयी है। हालांकि रिकवरी रेट अब 91.21 प्रतिशत तक पहुंच गया है। लेकिन कोरोना संक्रमण के तेज रफ्तार से फैलने के कारण लोगों में खौफ बढ़ रहा है।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज मिले कोरोना संक्रमितों में 128 कोरोना संक्रमित देहरादून, 22 हरिद्वार, 48 नैनीताल, 38 उत्तरकाशी, 25 पिथौरागढ़, 12 टिहरी, 12 पौड़ी, 11 चंपावत, 8 यूएसनगर, 6 अल्मोड़ा, 5चमोली, 2 रुद्रप्रयाग में मिले हैं।

पर्यटकों की संख्या ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

कोरोना संक्रमण और कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को लेकर पहले से ही चिंतित शासन-प्रशासन की चिंता नये साल का जश्न मनाने उत्तराखंड पहुंचे लोगों को देखकर और बढ़ गयी है। प्रशासन को लोगों की भारी भीड़ में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से होने की आशंका सता रही है। मगर भारी संख्या में आये पर्यटकों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराना भी मुश्किल है। वहीं लोग सामाजिक दूरी बनाये रखने और माॅस्क पहनने का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका होना स्वाभाविक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related