गुजरात की साबरमती नदी, तालाबों में मिला कोरोना वायरस!

फीचर्डगुजरात की साबरमती नदी, तालाबों में मिला कोरोना वायरस!

Date:


गुजरात की साबरमती नदी, तालाबों में मिला कोरोना वायरस!

नई दिल्ली: कोरोना को लेकर गुजरात से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां की सबसे महत्वपूर्ण साबरमती नदी को कोरोना संक्रमित पाया गया है, इसके अलावा अहमदाबाद के दो बड़े तालाबों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं. चिंता की बात यह है कि साबरमती नदी के जितने भी सैंपल लिए गए थे उन सबमें कोरोना वायरस पाया गया है.

नदी में वायरस मिलना खतरनाक
दरअसल, आईआईटी गांधीनगर ने अहमदाबाद की साबरमती नदी से पानी के सैंपल लिए थे. इनका अध्ययन किया गया और जांच के दौरान पानी के सैंपल से कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता चला है जो काफी खतरनाक है. इस रिसर्च को लेकर IIT गांधीनगर के पृथ्वी और विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मनीष कुमार ने बताया कि पानी के यह सैंपल नदी से 3 सितंबर से 29 दिसंबर 2020 तक हर सप्ताह लिए गए थे. सैंपल लेने के बाद इसमें जांच की गई तो कोरोना वायरस के संक्रमित जीवाणु पाए गए.

दो बड़े तालाब भी संक्रमित
साबरमती नदी के अलावा अहमदाबाद के दो बड़े तालाब (कांकरिया, चंदोला) में भी कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले गंगा नदी से जुड़े अलग-अलग सीवेज में भी कोरोना वायरस पाया गया था, लेकिन प्राकृतिक जल में इस तरह कोरोना के लक्षण मिलने का पहला मामला सामने आया है .

Read also: टीके की उपलब्धता पर मायावती ने उठाये सवाल

प्राकृतिक जल में जीवित रह सकता है कोरोना
शोध में माना जा रहा है कि वायरस प्राकृतिक जल में भी जीवित रह सकता है. इसलिए शोधकर्ताओं का मानना है कि देश की सभी प्राकृतिक जल स्त्रोत की जांच होनी चाहिए, क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर में वायरस के कई गंभीर म्यूटेशन भी देखने मिले हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...