देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने से लोगों में अब इसका भय खत्म हो गया है। लेकिन कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति ढाई साल पहले शुरुआती दौर के जैसी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में प्रतिदिन 10 से कम संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को सामने आया था। इसके बाद से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता चला गया। वर्तमान में कोरोना संक्रमण का असर प्रदेश में अब नाम मात्र का रह गया है। लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। प्रदेश में 22 अक्तूबर के बाद से प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या 10 से कम मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 600 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आठ लोगों को कोविड—19 संक्रमित पाया गया है। प्रदेश भर में सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 60 है।
पिछले कुछ दिनों से दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट एक्सएक्सबी से संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि, राज्य में ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट अभी तक नहीं मिला है। संक्रमण की स्थिति अभी सामान्य होने से लोगों में कोरोना का भय खत्म हो रहा है। प्रभारी सचिव डॉ0 आर.राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर भले ही कम कम हुआ है। लेकिन इसका असर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट को लेकर जिलों को एहतियात बरतने के साथ निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह से समाप्त नहीं होता है। तब तक कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन किया जाए।
Corona virus: कोरोना संक्रमण कम हुआ, अब प्रदेश में रोज मिल रहे इतने संक्रमित
Date:

