Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना वैक्सीन: जाइडस कैडिला को तीसरे चरण के परीक्षण के लिए मिली मंजूरी


कोरोना वैक्सीन: जाइडस कैडिला को तीसरे चरण के परीक्षण के लिए मिली मंजूरी

नयी दिल्ली: दवा कंपनी जाइडस कैडिला को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिए अनुमति दे दी है।

परीक्षण इसी महीने
कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि उसकी कोरोना वैक्सीन के लिए तीसरे चरण का मानव परीक्षण इसी माह शुरु हो जायेगा। यह परीक्षण देशभर के 20 से 25 केंद्रों पर किया जायेगा। यह परीक्षण 250 वॉलंटियर पर होगा।

कोरोना वैक्सीन प्रभावी
जाइडस कैडिला ने कहा कि दूसरे चरण के मानव परीक्षण के नतीजों के अनुसार, उसकी कोरोना वैक्सीन प्रभावी है। इस वैक्सीन की एक ही खुराक दी जायेगी।

Exit mobile version