वॉशिंगटन: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। ट्रंप ने इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी। लेकिन उनके ट्वीट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका से कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आ सकती है।
दरअसल, मेरिका की कंपनी मॉडर्ना इंक की वैक्सीन mRNA-1273 अपने पहले ट्रायल में पूरी तरह से सफल रही है। जिसके बाद बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘वैक्सीन पर बहुत अच्छी खबर।’ बता दें कि मॉडर्ना इंक के पहले टेस्ट में 45 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो स्वस्थ थे और उनकी उम्र 18 से 55 साल के बीच थी और इसके परिणाम सफल रहे।
इस टीके को नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ ऐंड मॉडर्ना इंक में फाउची के सहकर्मियों ने विकसित किया है। इस प्रायोगिक टीके के परीक्षण की दिशा में 27 जुलाई के आसपास एक अहम कदम उठाया जाएगा जब 30,000 लोगों पर यह पता लगाने के लिए कि शोध होगा कि यह टीका कोरोना वाायरस से बचाव में कितना प्रभावशाली है। हालांकि मंगलवार को शोधकर्ताओं ने 45 लोगों पर किए शुरुआती परीक्षण के निष्कर्ष बताए जिनके मुताबिक इस टीके से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

