Site icon Buziness Bytes Hindi

कानपुर में शहर के सभी इलाके कोरोना ने टच किये,38 मरीज मिले


कानपुर में शहर के सभी इलाके कोरोना ने टच किये,38 मरीज मिले

कानपुर के लिये ये चिंता की बात है कि कोरोना ने कानपुर के लगभग हर इलाके को टच कर लिया है.कुछ दिनों पहले तक ठीक चल रहा साऊथ इलाका में अनलॉक 1 के दूसरे फेज के बाद अचानक से रोगी बड़ गए.गुरुवार की शाम 6 बजे से शुक्रवार की शाम 6 बजे तक 38 मरीज मील है. इसमें अधिवक्ता, बैंक अधिकारी से लेकर सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैंवहीं, कोरोना से एक और मौत हो गई है. जिस शख्स की मौत हुई है, वह सांस की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज एसजीपीजीआई लखनउ में चल रहा था.
किन इलाकों में आये केस?
नए केस सर्वोदय नगर ,ब्रह्मनगर ,अंबेडकर नगर , हूला गंज ,लक्ष्मी पुरवा आवास विकास कल्याणपुर ,यशोदा नगर ,बाबू पुरवा , बर्रा पतारा, गुजैनी हनुमंत विहार नौबस्ता, कुली बाजार मीरपुर कैंट, मूलगंज क्षेत्र से है.

पीएनबी में कोरोना का अटैक

कोरोना के संक्रमण के बीच पंजाब नेशनल बैंक की पांडुनगर शाखा का एक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव मिला है. इस अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले छह दिनों से यह छुट्टी पर चल रहे हैं. अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव मिलने की खबर के बाद पीएनबी पांडुनगर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है और सभी आफिस तीन दिन के लिए बंद कर दिए गया है. अधिकारी को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

कुलीबाजार में फिर नया केस

कानपुर के सबसे बड़े हॉटस्पॉट में शुमार रहे कुलीबाजार में लंबे समय तक शांति रहने के बाद एक बार फिर से कोरोना पॉजीटिव मिला है.

मनीराम बगिया भी चपेट में
मनीराम बगिया में एक बिजली दुकान का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला. इस बात की जानकारी जब पुलिस को लगी तो सतर्कता के फलस्वरूप यहां की दुकानों को बंद करा दिया गया.

इन इलाकों में बढ़ी सतर्कता
इस बीच बंगाली मोहाल, चौक आदि को भी हॉटस्पॉट मानते हुए यहां पर सतर्कता बढ़ा दी गई. बताया जा रहा है कि यहां पर सुबह कुछ लोग आवाजाही करते दिखे.वहीं, कुछ स्टेशनरी की दुकानों के भी शटर खुले. स्थानीय पुलिस ने दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्हें बंद कराया.

कुल संख्या 649
डिस्चार्ज मरीजों का संख्या 344
कानपुर में कुल एक्टिव केस 243
आज 1 मरीज की हुई मौत
अब तक मौतें-25

Exit mobile version