कोरोना ने ली दो भाईयों की जान, चार दिन में ही टूट गया परिवार

मेरठ रीजनकोरोना ने ली दो भाईयों की जान, चार दिन में ही टूट...

Date:


कोरोना ने ली दो भाईयों की जान, चार दिन में ही टूट गया परिवार

बडे़ भाई ने 22 तो छोटे भाई ने 26 मई तो तोड़ा दम

मेरठ। कोरोना ने एक ही परिवार के दो भाईयो की जिंदगी छीन ली। मात्र 4 दिन के भीतर दोनों भाईयों की मौत से परिवार टूग गया है। गम का सैलाब आंसू बनकर बह रहा है तो ढाढस बंधाने पहुंचे लोग भी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। हालातोें ने इस कदर मजबूर कर दिया हैै कि वह परिवार को हौंसला बंधाने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहे हैं।

शास्त्रीनगर सेक्टर-10 निवासी वकार हुसैन जैदी के बड़े बेटे रजा हुसैन जैदी कोरोना संक्रमित हो गये तो उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रजा के छोटे भाई शुजा हुसैन जैदी भी संक्रमित हो गये तो उन्हें भी आनंद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 22 मई को रजा हुसैन की उपचार के दौरान मृत्य हो गयी। बडे़ बेटे को खो देने के गम में डूबे परिवार की आंखों के आंसूू अभी सूखे भी नहीं थे की 26 मई को शुजा हुसैन ने भी दम तोड़ दिया।

Read also: रामदेव ने धर्म परिवर्तन कराने वालों से जोड़े IMA के तार

सिर्फ चार दिन में हंसता-खेलता परिवार टूट गया। दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहेे दोनोें जवान भाईयों की मौत से परिवार टूट गया। जानलेवा कोेरोना का कहर हुसैन परिवार को जिंदगी भर का दुख दे गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related