Site icon Buziness Bytes Hindi

छठ पर्व पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा


छठ पर्व पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा

न्यूज डेस्क। छठ पर्व बिहार के रहने वालों के लिये सबसे बड़ा पर्व है। सूर्योपासना का यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।

छठ पर्व बिहार मे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बिहार के मूल निवासी भी छठ पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा इस बार छठ पर्व पर भी मंडरा रहा है।

ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये यूपी सरकार ने गाइडलाइन जारी करते हुए लोगांे से अपील की है कि वह इस साल छठ पर्व अपने घर पर ही रहकर मनायें।

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच इस साल लगभग सभी पर्व बंदिशों में रहकर मनाये गये हैं। ऐसे में छठ पर्व को भी सुरक्षित बनाने के लिये यूपी सरकार ने गाइडलाइन जारी की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खतरेे के प्रति लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण काल में सभी पर्व और त्योहारों को सुरक्षित रूप से मनाये जाना आवश्यक है। सीएम ने कहा क सामूहिक रूप से आयोजित किये जाने वाले छठ पर्व में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये हर संभव उपाय किये जायें।

अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में सीएम योगी ने छठ पर्व के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि छठ पर्व लोक आस्था के साथ ही, प्रकृति के प्रति हमारी भावनाओं को उजागर करता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की जिला स्तर पर समीक्षा करते हुए संक्रमण के नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जाएं। पूजा के बाद पूजा स्थल की स्वच्छता बनाए रखने की ओर भी पूरा ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटों की साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के साथ ही महिलाओं को इस पर्व को घर पर रहकर मनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

घाटों के किनारे पारंपरिक स्थानों पर अर्घ्य दिए जाने के समुचित प्रबंध किए जाने के अलावा पानी के बहाव के समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने छह पूजा के मौके पर घाटों पर कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में मुस्तैद किया जाए और शोहदों पर कड़ी नजर रखी जाए। इंटरनेट मीडिया पर आत्तजिनक संदेशों के जरिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version