Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona India: देश में फिर डरावना होने लगा कोरोना, केरल में तीन मौतें

corona

देश में कोरोना को लेकर फिर डरावनी ख़बरें सामने आने लगी हैं, दिल्ली में जहाँ कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आये हैं वहीँ मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, इसके अलावा एक मरीज़ जबलपुर में भी मिला है. उधर केरल में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत भी हुई है.

226 नए मामले, तीन मौतें

पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोविड-19 के 226 नए मामले आए हैं, जिसके बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,384 हो गई. जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,653 पर पहुंच गई है. इसके अलावा देश में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,702 हो गई है. वहीँ राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहाँ कोरोना के 14 नए केस सामने आए हैं, दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़ी है हालाँकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

संक्रमण दर में इज़ाफ़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत, साप्ताहिक संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश भर में पिछले 24 घंटे में 1लाख 87हज़ार 983 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 44 की वृद्धि हुई है. ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,44,029 हो गई है, जबकि मृत्यु दर में 1.19 प्रतिशत का इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है. आंकड़ों के हिसाब से कोरोना की दोनों डोज़ और बूस्टर टीका मिलकर अब तक 220.10 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.

Exit mobile version