Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Corona Update : एक दिन में ही बढ़ी कोरोना की रफ़्तार, 8 मरीज हुए संक्रमित

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। चौथी लहर की संभावनाओं के बीच शुक्रवार को एक बार फिर 8 मरीजों में एक साथ कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थय विभाग के अधिकारी ने बताया कि नए मिले मरीजों में एक नामचीन स्कूल की पांच साल की बच्ची भी है। हालांकि सभी मरीजों की हालत ठीक है। कोई भी मरीज गंभीर अवस्था में नहीं है। सभी को होम आइसोलेशन में एडमिट किया गया है। 

Also Read : Uttarakhand में नई शुरूआत- आपकी शिकायत पर एक क्लिक से होगी तुरंत कार्यवाही

21 मरीज सक्रिय, 5 दिन में मिले 19 मरीज

जिले में 15 दिन पूर्व कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या इक्का-दुक्का ही रह गई थी। लेकिन अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो चुकी है। वहीं जिले में चौथी लहर की आशंकाएं भी तेजी से बढ़ने लगी है बीते रविवार यानी 24 अप्रैल को भी जिले में एक साथ 8 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से अब तक 5 दिन में करीब 19 मरीज संक्रमण से पीड़ित सामने आ चुके हैं।

बन रही नई चेन

कोरोना संक्रमण की नई चेन भी लगातार पैर पसार रही है। शुक्रवार को मिले मरीजों में 4 मरीज नए पाए गए हैं। इनमें अभी तक सोर्स की जानकारी नहीं मिल पाई है। वही चार ऐसे मरीज सामने आए हैं। जो पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आ चुके थे। जांच के दौरान इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकतर मरीज पल्हेड़ा, जय भीम नगर, कुंडा, कैंट, रजबन जैसे इलाकों से निकल रहे हैं। जबकि कसेरू बक्सर, पुलिस लाइन से भी मरीज सामने आए हैं। 

Also Read : हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा का गुण सिखाया : PM Modi

चौथी लहर से पहले हो चुकी मौत

कोरोना की चौथी लहर की दस्तक अभी जिले से दूर है। लेकिन, इससे पूर्व ही एक मरीज की मौत भी हो गयी। गुरुवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। हालांकि उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज़ में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीज को न देखे जाने के आरोप लगाए थे। करीब ढाई महीने बाद जिले में कोरोना से मरीज की मौत हुई थी।

Exit mobile version