उत्तराखंड में कोरोना ने छीन ली 180 जिंदगियां

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना ने छीन ली 180 जिंदगियां

Date:


उत्तराखंड में कोरोना ने छीन ली 180 जिंदगियां

  • रविवार को मिले 5890 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 180 मरीजों की जान ले ली। रविवार को राज्य में 5890 नये कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून में 2419 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 86 कोरोना संक्रमितों की मौत होने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयी हैं।

रविवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 2419, यूएसनगर में 919, हरिद्वार में 733, टिहरी में 415, पौड़ी में 272, चमोली में 229, नैनीताल में 232, उत्तरकाशी में 225, पिथौरागढ़ में 215, अल्मोड़ा में 80, चंपावत में 73, रुद्रप्रयाग में 73, बागेश्वर में 5 नये कोरोना मरीज मिले हैं। आज मिले 5890 नये कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74,114 हो गयी है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने से थोड़ी राहत मिली है।

उत्तराखंड में बीते दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण का कोप बढ़ता जा रहा है। कोरोना के 38 प्रतिशत मामले इन्हीं दो सप्ताह में आए हैं। पिछले सप्ताह संक्रमण दर भी 24.33 प्रतिशत रही यानि कोरोना की जांच कराने वाले हर चार व्यक्तियों में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...