उत्तराखंड में कोरोना ने छीन ली 168 संक्रमितों की जिंदगी

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना ने छीन ली 168 संक्रमितों की जिंदगी

Date:


उत्तराखंड में कोरोना ने छीन ली 168 संक्रमितों की जिंदगी

सोमवार को मिले 5541 नये कोरोना संक्रमित
74480 हो गयी राज्य में एक्टिव केस की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने 168 संक्रमितों की जिंदगी छीन ली। वहीं सोमवार को प्रदेश में 5541 नए संक्रमित मिले। राजधानी देहरादून को थोड़ी राहत मिली और आज कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हजार से कम रही। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 74480 हो गयी है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 25497 सैंपलों की जांच में 5541 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 49 हजार 814 कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून में आज भी प्रदेश के सर्वाधिक 1857 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि कई दिनों के बाद देहरादून में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो हजार से नीचे पहुंचा है। आज देहरादून मेें 1857, हरिद्वार में 591, नैनीताल में 517, ऊधमसिंह नगर में 717, पौड़ी में 335, टिहरी में 271, रुद्रप्रयाग में 158, पिथौरागढ़ में 103, उत्तरकाशी में 371, अल्मोड़ा में 87, चमोली में 210, बागेश्वर में 96 और चंपावत में 228 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज हुई 168 मौतों के बाद प्रदेश में कोरोना से 3896 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 416 हो गयी है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 74480 हो गयी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 6.12 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.56 हो गई है। आज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती और होम आईसालेशन में रह रहे 4887 संक्रमितों ने कोरोना को मात देने में सफलता पाई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related