Site icon Buziness Bytes Hindi

670 में से 372 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, बाकी का है इंतजार


670 में से 372 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, बाकी का है इंतजार

मेरठ। ओमिक्राॅन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेरठ में भी सर्तकर्ता बरती जा रही है। 21 नवंबर के बाद विदेश से आये 670 नागरिकों की जांच की गयी है। अब तक की जांच में 372 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका से आये 7 नागरिक को लेकर विशेष सर्तकर्ता बरती जा रही है। वहीं पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कोरोना की जांच के लिए बनाये गये विशेष जांच शिविरों में बाहर से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।

कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक ओमिक्राॅन वेरिएंट के प्रसार के बाद विदेश से लौटने वाले नागरिक मेरठ स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण बने हुए हैं। वतन वापसी करने वाले 670 नागरिकों में से 372 की रिपोर्ट नेगेटिव आने से थोड़ी राहत मिली है। मगर अब भी आधे से अधिक जांच की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ विभाग ने 36 टीम टेस्टिंग और सैंपलिंग डाटा जमा करने के काम में लगायी हैं। मंडलीय सर्वालांस अधिकारी डाॅ. अशोक तालियान का कहना है कि किसी भी मरीज में कोरोना संक्रमण मिलने पर उसका सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा।

Read also: अमेरिका में लाखों लोगों में कोरोना संक्रमण के बाद सूघंने की समस्या

12 देशों से लौटने वाले नागरिकों से है अधिक खतरा

कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक ओमिक्राॅन वेरिएंट से ब्रिटेन समेत यूरोप के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, माॅरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हाॅन्गकाॅन्ग और इजराइल सर्वाधिक प्रभावित हैं। इसलिये इन देशों से लौटने वाले नागरिकों से ओमिक्रान के प्रसार का खतरा सबसे अधिक है। सावधानी बरतते हुए ‘एट रिस्क’ यानी खतरे की श्रेणी में रखे गए देशों से भारत लौटने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया है। वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट देना आवश्यक है। पाॅजिटिव पाये जाने वाले यात्रियों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के साथ उन्हें आईसोलेशन में रखा जायेगा। नेगेटिव पाये जाने वाले यात्रियों को भी सात दिन तक आईसोलेशन में रहना होगा और आठवें दिन उनकी फिर से जांच करायी जायेगी।

Read also: पुर्तगाल कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर की जा रही कोरोना की जांच

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेश के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बनाये गये विशेष जांच शिविर में कोरोना की जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। वहीं बाहर से आने वाले यात्रियों का मोबाइल नंबर और पता भी नोट किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाने पर उसको ट्रेस किया जा सके।

Exit mobile version