Site icon Buziness Bytes Hindi

केरल से राजस्थान पहुंचा कोरोना, दो मामलों की पुष्टि

Corona reached Rajasthan from Kerala, two cases confirmed

दुनिया को डराने वाला कोरोना एकबार फिर भारत में पैर पसारता हुआ नज़र आ रहा है. केरल में काई केस मिलने के बाद अब कोरोना ने राजस्थान में भी दस्तक दी है. जानकारी के मुताबिक जैसलमेर में एक कांस्टेबल समेत दो लोग कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग ने जब उनकी कोरोना संक्रमण की जांच की तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। क्रमण की पुष्टि के बाद मेडिकल टीम ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित एक युवक जैसलमेर का रहने वाला है, जबकि दूसरा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है. इन दोनों का सैंपल जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर अस्पताल में लिया गया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को उनके घर पर ही आइसोलेट कर प्राथमिक उपचार के तौर पर दवाएं और अन्य जरूरी सामान भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक यह नहीं बताया है कि कौन सा वेरिएंट है, लेकिन जो मामले मिल रहे हैं वो कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 हैं जो जानलेवा है. केरल और उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. माना जा रहा है कि राजस्थान में फैला संक्रमण नए वेरिएंट का भी हो सकता है.

सीएमएचओ डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि सामान्य बुखार से पीड़ित एक युवक अस्पताल पहुंचा था. डॉक्टर ने उसे कोरोना जांच कराने की सलाह दी वहीँ दूसरे युवक को गले में खराश होने के कारण कोरोना जांच कराने को कहा गया. दोनों में जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जैसलमेर में कोरोना का मामला मिलने के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एक्शन में आ गया है. राज्य के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आईएलआई मरीजों को लेकर अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है.

Exit mobile version