Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Alert In India: सात दिन में चार राज्योें से 15 में पहुंचा कोरोना, संक्रमण दस तीन फीसदी पार

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से लोगों को डराने लगी है। पिछले सात दिन में कोरोना चार राज्यों से 15 राज्यों तक फैल गया है। वहीं इसकी संक्रमण दस तीन फीसदी पार हो गई है। इस समय कोरोना की रफ्तार भीषण गर्मी में काफी तेजी पकड़ रही है। जिन 15 राज्यों में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है उन राज्यों के जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी गंभीर है। कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित जिलों को येलो जोन में रखा है। इसी के साथ ही तुरंत निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

Also Read : Norovirus Alert in Kerala : लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र नोरोवायरस पॉजिटिव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि छह से 12 जून के बीच करीब 50 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। जबकि गत छह जून से पहले तक इन्हीं जिलों में यह दर कम थी। वहीं मिजोरम, पांडिचेरी और अरुणांचल में कोराना संक्रमण 70 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। एक सप्ताह के दौरान जांच में 10 में सात सैंपल संक्रमित निकल रहे हैं।

वहीं उप्र और नागालैंड, तमिलनाडु,राजस्थान,पश्चिम बंगाल में भी अब यलो जोन जिलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी तरह राजधानी दिल्ली के 11 में से चार जिलों पूर्वी,दक्षिण,मध्य दिल्ली और उत्तर पश्चिम में कोरोना संक्रमण की दर पांच से बढ़कर साढ़े पांच प्रतिशत के बीच पहुंच गई है। इसके अलावा गुरुग्राम में 9.40,पंचकूला में 6.41 और  फरीदाबाद में 7.08 फीसदी संक्रमण दर है। जबकि दूसरे राज्यों असम,अरुणांचल प्रदेश, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और मिजोरम में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना संक्रमण पहले की तुलना में और अधिक घातक होता जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि संक्रमण बढ़ने के पीछे नए वैरिएंट की भूमिका हो सकती है।

Also Read : कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ते मामले अब डराने लगे

एनसीआर और दिल्ली में कोरोना संक्रमण का असर पूरा दिखाई दे रहा है। दिल्ली के अलावा अब नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद को यलो जोन घोषित कर दिए हैं। जबकि अभी गाजियाबाद और सोनीपत की स्थिति नियंत्रण में है। एक दिन में 3.50 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले है। जबकि बीते एक दिन में 3.24 प्रतिशत सैंपल संक्रमित पाए गए थे। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,084 नए मामले सामने आए हैं।

Exit mobile version