नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण मामलों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11,739 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले दिन यह आंकड़ा 15940 का था। इस समय देश में संक्रमितों की संख्या 4,33,89,973 तक पहुँच गयी है। स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 25 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवा बैठे है।
Read also: Covid: उत्तर कोरिया में कोरोना ने ढ़ाया कहर, लाखों लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका
कोरोना केसों की तेजी को हालांकि सरकार कम बता रही है। लेकिन ये सही है कि कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा घटा है। इसके चलते सक्रिय केस बढ़कर 92,576 पर पहुँच गए हैं। 25 मरीजों की मौत के चलते मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,24,999 हो गई। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.21 प्रतिशत शामिल है। 24 घंटे में सक्रिय केस में 797 मामलों की वृद्धि हुई है।
Read also: Corona Update: सऊदी अरब में तेजी से फैला कोरोना संक्रमण, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध
रिपोर्ट के अनुसार रोज की सकारात्मकता दर 2.59 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.25 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,27,72,398 हो गई। जबकि कोरोना की मृत्यु दर 1.21 फीसदी दर्ज की गई।
राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 197.08 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। मौत के आंकड़ों पर गौर करे तो 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हुई। जिसमें केरल में 10, दिल्ली में 6, महाराष्ट्र में चार, पश्चिम बंगाल में दो और हिमाचल प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के एक-एक मरीज की मौत शामिल हैं।

