राम मंदिर के पुजारी को हुआ कोरोना, 16 पुलिसकर्मी भी निकले पॉजिटिव

उत्तर प्रदेशराम मंदिर के पुजारी को हुआ कोरोना, 16 पुलिसकर्मी भी निकले पॉजिटिव

Date:


राम मंदिर के पुजारी को हुआ कोरोना, 16 पुलिसकर्मी भी निकले पॉजिटिव

अयोध्या: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों के बीच राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं । इसके साथ ही राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदीप दास को होम क्‍वारंटाइन कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। इन्हीं में से एक पुजारी प्रदीप दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम अगले हफ्ते 5 अगस्त को होना है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। माना जा रहा है कि भूमिपूजन कार्यक्रम में कम से कम 200 लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार भूमिपूजन का कार्यक्रम भले ही 5 तारीख को है लेकिन 3 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएंगे। इस दौरान दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा और प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...