सहारनपुर से बसपा सांसद को कोरोना पॉजिटिव

मेरठ रीजनसहारनपुर से बसपा सांसद को कोरोना पॉजिटिव

Date:


सहारनपुर से बसपा सांसद को कोरोना पॉजिटिव

उनके बेटे और भतीजे में की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमित रोगियों में अब सांसद समेत उनके पुत्र व भतीजे का नाम भी शामिल हो गया है। तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से जनपद में हडकम्प मच गया है। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान उनका बेटे अल्तमश व भतीजा मोहसिहन रजा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि बसपा सांसद का भतीजा दो दिन पहले चंडीगढ़ से लौटा था।

जनपद में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। विगत्  दिवस कस्बा नानौता में 7 संक्रमित रोगी पाये गये थे, और यह आंकड़ा 74 तक जा पहुंचा था और आज एकाएक सांसद व उनके पुत्र तथा भतीजे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे जनपद में हडकम्प मच गया है। गौरतलब रहे कि पिछले लंबे समय से जनता के बीच रहने वाले सांसद रोजाना लोगों की समस्या को लेकर अधिकारियों से भी लगातार संपर्क बनाये हुए थे और इसके अलावा उनके घर पर भी लोगों का भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है और वह उनसे भी संपर्क करते हैं। ऐसे में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मे भी एकाएक हडकम्प मच गया है। बताया जाता है कि सांसद व उनके पुत्र तथा भतीजे को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है और अब प्रशासन उनके संपर्क मे आने वाले लोगों की भी जांच में जुट गया है।

सहारनपुर सीएमओ बीएस साेढी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि सांसद ने खुद ही जांच के लिए अपना नमूना प्राईवेट लैब काे दिया था। शुक्रवार दाेपहर काे रिपाेर्ट पॉजिटिव मिली। सांसद समेत उनके परिवार के तीन सदस्यों की रिपाेर्ट ( COVID-19) पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम माैके पर पहुंची और सांसद समेत उनके बेटे और भतीजे काे काेविड अस्पताल ले जाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related