Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना पॉजिटिव अक्षय कुमार अस्पताल में हुए भर्ती


कोरोना पॉजिटिव अक्षय कुमार अस्पताल में हुए भर्ती

अक्षय कुमार ने रव‍िवार को अपने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर सोशल मीड‍िया के जर‍िए बताई थी. एक्टर ने बताया था कि उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बाद खुद को क्वारनटीन कर लिया है. अब कोरोना होने के बाद अक्षय को अस्पताल में भर्ती किया गया है. अक्षय ने ट्वीट कर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है.

उन्होंने लिखा- ‘आपकी प्राथनाओं के लिए धन्यवाद. लगता है ये काम कर रहा है, मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें.’

अक्षय कुमार ने रव‍िवार को सोशल मीड‍िया पर अपने कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की सूचना दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वारनटीन में हूं और जरूरी मेडिकल हेल्प ले रहा हूं. मैं मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने और ध्यान रखने का आग्रह करता हूं. जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा’.

Exit mobile version