Site icon Buziness Bytes Hindi

अस्पताल से बिना इलाज के वापस न लौटें कोरोना मरीजः सीएम


अस्पताल से बिना इलाज के वापस न लौटें कोरोना मरीजः सीएम

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुरादाबाद का दौरा
कोविड अस्पतालों में आईसीयू और बेड बढ़ाने के दिये निर्देश

मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से जुझ रहे मुरादाबाद जिले का दौरा करने आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड अस्पतालों में बेड और आईसीयू की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी कोरोना मरीज बिना उपचार के अस्पताल से वापस न लौटे। सीएम योगी ने सोमवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीकाकरण करने के निर्देश भी दिये।

शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह ग्यारह बजे सर्किट हाउस पहुंचने के बाद कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद कमिश्नर कार्यालय में सीएम ने अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के संग बैठक की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले कोरोना से लोगों की सुरक्षा करने और संक्रमितों को उपचार देने के लिये सभी संसाधन पहले से ही जुटा लें। सीएम ने निजी अस्पतालों में बनाये गये कोविड हाॅस्पिटलों द्वारा मरीजों के उत्पीड़न की खबरों पर नाराजगी जताते हुए ऐसा कृत्य करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये। सीएम ने सोमवार से 18 प्लस उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरू करने के आदेश दिए। बैठक में कमिश्नर आंजनेय सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चैहान समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, राजेश कुमार चुन्नू, मेयर आदि मौजूद रहे।

सीएम ने कोरोना संक्रमितों से पूछा हाल

अपने निर्धारित कार्यक्रम से इतर सीएम योगी का काफिला मुरादाबाद सदर के गांव मनोहरपुर गांव पहुंच गया। वहां सीएम योगी ने कोरोना संक्रिमतों से उनके घर के बाहर खड़े होकर स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली दवा व उपचार की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। सीएम के अचानक मनोहरपुर दौरे से जहां अधिकारी सकते में आ गए वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री को दरवाजे पर खड़ा देखकर ग्रामीण भी हैरत मंे थे। हालांकि अधिकतर ग्रामीणों ने स्वास्थ विभाग के प्रयासों की सराहना की तो अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

Exit mobile version