एलोपैथी के साथ योग और आयुर्वेद से ठीक होंगे कोरोना मरीज

उत्तराखंडएलोपैथी के साथ योग और आयुर्वेद से ठीक होंगे कोरोना मरीज

Date:


एलोपैथी के साथ योग और आयुर्वेद से ठीक होंगे कोरोना मरीज

सीएम रावत और स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में किया 150 बेड के कोविड केयर हाॅस्पिटल का उद्घाटन

हरिद्वार। एलोपैथी के साथ योग और आयुर्वेद से कोरोना मरीज का उपचार किया जायेगा। यह पहल की गयी है हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए बनाए गए बेस अस्पताल को कोविड केयर अस्पताल में तब्दील करके जिसका उद्घाटन आज सीएम तीरथ सिंह रावत और योग गुरू स्वामी रामदेव ने किया है। इस अस्पताल का संचालन स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ और उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में 150 बेड के कोविड केयर हाॅस्पिटल का उद्घाटन किया। उत्तरी हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए बनाए गए बेस अस्पताल को कोविड केयर अस्पताल में तब्दील कर बनाये गये इस हाॅॅस्पिटल में कोरोना संक्रमितों का उपचार एलोपैथी दवााओं के साथ योग और आयुर्वेद से किया जायेगा। स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ और उत्तराखंड सरकार संयुक्त रूप से संचालित किया जाने वाले इस हाॅस्पिटल को पतंजलि योगपीठ की ओर से दवाइयां, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और स्टाफ के लिए भोजन आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने उद्घाटन के बाद कहा कि यह हाॅस्पिटल हरिद्वार के साथ पड़ोसी जिलों के लिये भी लाभदायक होगा। आज उत्तराखंड सरकार और पतंजलि योगपीठ के द्वारा संयुक्त रूप से कोविड हाॅस्पिटल का शुभारंभ हुआ है यह जनता को कोविड से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से कारगर होगा। योग गुरू रामदेव ने कहा कि 150 बेड के हाॅस्पिटल में आॅक्सीजन, आईसीयूए, वैंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। इसमें सारी दवाएं पतंजलि की तरफ से निशुल्क प्रदान की जाएंगी। इस हाॅस्पिटल में सिर्फ एलोपैथिक दवाइयों से ही नहीं बल्कि योग और आयुर्वेद के द्वारा भी कोरोना मरीजों को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related