Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना की दहशतः दिल्ली में कल रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान


कोरोना की दहशतः दिल्ली में कल रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ने देश की राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। सतर्कता बरतते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। कल यानी 27 दिसंबर से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।

Read also: पुर्तगाल कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर सतर्कता बरतते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस सिस्टम तैयार किया है। इसके अंतर्गत सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या और अस्पताल में मरीज भर्ती मरीजों की संख्या के आधार पर राज्य में पाबंदीया लगाईं जाएंगी। इसको डीडीएमए की मंजूरी मिल चुकी है। गे्रडेड रिस्पांस सिस्टम का पहला चरण लगातार दो दिन 0.5 प्रतिशत संक्रमण दर आने पर स्वतः लागू हो जाएगा।

नए साल के जश्न पर होगा असर, देर रात नहीं हो पाएगी पार्टियां

दिसंबर माह में कोरेाना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सोमवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। नाइट कर्फ्यू का असर नए साल के जश्न पर भी पड़ेगा। क्योंकि नाइट कर्फ्यू के चलते देर रात तक पार्टी किए जाना संभव नहीं हो सकेगा।

Read also: बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन में जॉर्डन के पीएम

गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में 290 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वर्तमान में दिल्ली में 1103 मरीज उपचाराधीन है जिनमें से 583 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। वहीं दिल्ली में ओमिक्राॅन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है और अब तक राज्य में 79 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 40 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि ओमीक्राॅन से संक्रमित किसी भी मरीज को आॅक्सीजन, आईसीयू या वेंटीलेटर बेड की आवश्यकता नहीं पड़ी और वह कोविड प्रोटोकाॅल के तहत उपचार किये जाने पर ही ठीक हो रहे हैं।

Exit mobile version