मेरठ में बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप

मेरठ रीजनमेरठ में बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप

Date:


मेरठ में बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप

बुधवार को मिले 368 नये कोरोना संक्रमित
मंगलवार को जनपद में मिले थे 299 कोरोना मरीज

मेरठ। जिला मेरठ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जिले में 299 रोगी सामने आए थे और दो रोगियों की मृत्यु हुई थी। वहीं आज बुधवार को जनपद में 368 नये कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच बेखौफ लोग मेरठ की सड़कों पर बेफिक्र घुमते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों की लापरवाही के कारण मेरठ जनपद को जल्द ही बंदिशों में बांधा जा सकता है। कुछ लोगों को तो मेरठ जिले में लाॅकडाउन लगाये जाने की आशंका भी सताने लगी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मेरठ जनपद में आज 368 सैंपल पाॅजिटिव पाये गये हैं। जिनमें से 295 नये केस हें और 73 मामले पुराने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हैं। मेरठ के जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मिल रहे है उन इलाकों को सेनेटाईज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन बनाकर ऐसे इलाकों को सील भी कराया जा रहा है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और डीएम के बालाजी खुद कोरोना संक्रमण पर निगाह रखे हुए हैं। वहीं जिले में अनेक जगहों पर अभियान चला कर पुलिस-प्रशासन ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने के लिये जागरूक किया।

वहीं हर दिन बढ़ते कोरोना मरीजों के बावजूद लोग अब भी मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासन की बड़ी चिंता आने वाले दिनों में होने वाली शादियां हैं। हालांकि शासन की ओर से शादियों में शामिल होने वाले लोगोें की संख्या निर्धारित कर दी गयी है। मगर पूर्व में भी शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए शादी-ब्याह में जमकर भीड़ इकट्ठा हुई थी। लेकिन इस बार खतरनाक स्तर पर आ गया कोरोना संक्रमण शादी-ब्याह आदि में सुपर स्प्रेडर बनकर कोरोनो के खतरे को और बढ़ा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...