उत्तराखंड में कोरोना ने बनाया रिकाॅर्ड, 1283 नये कोरोना मरीज मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना ने बनाया रिकाॅर्ड, 1283 नये कोरोना मरीज मिले

Date:


उत्तराखंड में कोरोना ने बनाया रिकाॅर्ड, 1283 नये कोरोना मरीज मिले

  • देहरादून जिले में 589, हरिद्वार में 254 संक्रमित मिले
  • तीन संक्रमितों ने गंवाई जान, मरने वालों की संख्या 1752

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना ने तमाम रिकाॅर्डों को ध्वस्त कर नये मरीजों का आंकड़ा 1233 तक पहुंचा दिया है। प्रदेश में करीब छह माह बाद इतने ज्यादा केस सामने आए हैं। आज कोरोना से पीड़ित तीन मरीजों की मौत भी हो गई है। शुक्रवार को राज्य में 748 नये कोरेाना संक्रमित मिले थे। मगर आज 1233 नये मरीज मिलने से प्रशासन के होश उड़ गये हैं। वहीं अब कुंभनगरी हरिद्वार में शाही स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं से संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका ने सरकार को भी चिंता में डाला हुआ है।

शनिवार को उत्तराखंड में 1233 नए कोरोना केस मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 6241 और मृतकों की संख्या 1752 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में 589, हरिद्वार में 254, नैनीताल में 129, यूएस नगर में 90, पौड़ी में 50, चमोली व रुद्रप्रयाग में 16-16, अल्मोड़ा में 14, पिथौरागढ़ में 6, बागेश्वर व चंपावत में 4-4 व उत्तरकाशी में 3 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब 47 हो गई है।

जन-जागरूकता फैलाकर रोका जा सकता है संक्रमण
शनिवार को मुख्य सचिव ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम की तैयारी को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में प्रोएक्टिव होकर काम करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी अपनी तैयारियां चाक चैबंद रखें। सभी जिलों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए। साथ ही, कंटेनमेंट जोन की 100 प्रतिशत टेस्टिंग हो। होटल, रेस्टोरेंट सहित भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए सबसे प्रभावी उपाय कोरोना के प्रति जागरूकता है। अधिक से अधिक जन-जागरूकता फैलाकर इसके संक्रमण को रोका जा सकता है। गणमान्य लोगों को आमजन को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. तृप्ति बहुगुणा, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चैहान सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...