Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News: Char Dham आने वाले श्रद्धालुओं के Corona जांच को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही ये चौकाने वाली बात

देहरादून। आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा का आगाज हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद भी मौजूद रहे। दो धाम के कपाट खुलने के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने का फैसला किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच नहीं होगी। वे बिना कोरोना जांच के ही चार धाम यात्रा की शुरूआत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच नहीं का मतलब ये नहीं है कि किसी को कोरोना संक्रमण है और वह सीधा यात्रा में शामिल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग खुद ही यात्रा से दूरी बनाए और दूसरे लोगों की सेहत का भी ध्यान रखें। इस बार चार धाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। चार धाम यात्रा शुरू करने से पहले उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी किए थे कि चार धाम यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु का कोरोना टेस्ट होगा। श्रद्धालुओं को अपनी NTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी उसके बाद ही उसे उत्तराखंड में अनुमति मिल सकेगी।

Also read: आज से शुरू हो रही Chardham Yatra पर बारिश और भूस्खलन का Alert

लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट नहीं कराने की बात कहकर बड़ी राहत दी है। इस फैसले के अनुसार अब उत्तराखंड में दूसरे राज्यों और विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की चारधाम यात्रा के दौरान कोरोना जांच नहीं होगी। लेकिन, चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

Exit mobile version