Delhi Corona Update: दिल्ली में भयावह हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 2495 नए मामले और सात की हुई मौत

हेल्थDelhi Corona Update: दिल्ली में भयावह हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 2495...

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कोरोना के 2495 नए मामले सामने आए हैं। इस बार मौत के आंकड़े भी बढते जा रहे हैं। 24 घंटे के भीतर कुल सात लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दिल्ली में संक्रमण दर अब 15ः41ः चल रहा है। संक्रमण दर ज्यादा होने के बावजूद राजधानी में सुस्त टेस्टिंग का दौर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में कोरोना के कुल 16,187 टेस्ट किए गए हैं। यहां आरटीपीसीआर की संख्या 10,451 रही है और एंटीजन की 5,736 इस समय दिल्ली की कम टेस्टिंग के मामले एक्सपर्ट्स को चिंता में डाल रहे हैं। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के मामले अधिक गंभीर नहीं आ रहे हैं।

Read also: Priyanka Gandhi Corona: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित,ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

लेकिन कम टेस्टिंग की वजह से जमीन की असल स्थिति पता नहीं चल पा रही है।  कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट की वजह से मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। बढ़ते मामलों के कारण राजधानी में मास्क को फिर मेट्रो और सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। अब पाबंदियों का दौर वापस लौटनने से लोग फिर से चिंता में है। कोरोना संक्रमण मामले तो पहले भी बढ़ रहे थे। लेकिन तब पाबंदियां देखने को नहीं मिली थीं। अब लंबे समय बाद दिल्ली में फिर कुछ पाबंदियां लौट आई हैं। वैसे राजधानी दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या तो ज्यादा नहीं है लेकिन संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...