Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना संक्रमण हुआ बेकाबू, नए मरीज बिगाड़ रहे समीकरण


कोरोना संक्रमण हुआ बेकाबू, नए मरीज बिगाड़ रहे समीकरण

देश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। ओमिक्रोन के साथ ही सामान्य संक्रमण के केस संभावित तीसरी वेव की आशंका प्रकट कर रहे हैं। गंभीर बात यह है कि नए मिलने वाले मरीजों ने शासन प्रशासन के सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं। वायरस का सोर्स ना मिलने की वजह से धड़ाधड़ नई चैन बन रही है और स्वास्थ विभाग के लिए संक्रमण को रोक पाना नामुमकिन होता जा रहा है।

24 घंटे में बेपटरी हुआ संक्रमण, फूटा बम

यूपी, दिल्ली समेत महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण लगातार बेपटरी होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। यूपी में जहां मंगलवार को 1 दिन में ही नए 992 केस मिले हैं। वहीं दिल्ली में आंकड़ा 5481 पहुंच गया है। जबकि महाराष्ट्र में 1 दिन में 10860 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही दो मरीजों की कोरोना वायरस की वजह से मौत भी हो गई।

Read also: फेंफड़ों पर असर नहीं होने के कारण ओमिक्रोन ज्यादा घातक नहीं : शोध रिपोर्ट

यूपी के बिगड़े हालात

कोरोना संक्रमण के मामले में यूपी के हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। मंगलवार को कई जिलों में कोरोना विस्फोट हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में 165, गाजियाबाद में 174, लखनऊ में 147, जबकि मेरठ में आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है। बीते तीन-चार दिन में ही कोरोना संक्रमण के मामले कई गुना रफ्तार से बढ़ रहे हैं। 27-28 दिसंबर को जहां मेरठ जिले में 4 से 12 केस ही सामने आए थे। वहीं 5-6 दिन में ही सक्रिय मामले 200 के पार पहुंच गए हैं।

Read also: पुर्तगाल कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा

0 से कोरोना ने लिया यू टर्न

संभावित तीसरी लहर को कोरोना का यू-टर्न माना जा रहा है। कोरोनावायरस संक्रमण के हर दिन मिलने वाले नए केस कई जिलों में जीरो पर पहुंच गए थे। संक्रमण दर शून्य हो जाने के बाद शासन प्रशासन ने भी राहत की सांस ले ली थी। आमजन भी सामान्य जीवन में लौट रहा था, लेकिन 2021 के जाते-जाते वायरस ने भी यू टर्न मार लिया और अब संक्रमण तेजी से फैल चल रहा है। सबसे ज्यादा खतरा बाहर से आने वाले लोगों से बन रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में तेजी से आ रहे हैं ऐसे में वायरस कहां से एक्टिव हो रहा है कहना नामुमकिन सा है हालांकि शासन प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वह कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य तौर पर करें।

Exit mobile version