कोरोना संक्रमित सीएम त्रिवेंद्र की सेहत में सुधार

उत्तराखंडकोरोना संक्रमित सीएम त्रिवेंद्र की सेहत में सुधार

Date:


कोरोना संक्रमित सीएम त्रिवेंद्र की सेहत में सुधार

एम्स दिल्ली से जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज

देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत के स्वास्थ्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सीएम रावत को जल्द ही एम्स दिल्ली से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी में कोरोना संक्रमण पाये जाने के बाद सभी को होम आईसोलेट किया गया था। रविवार देर शाम को सीएम रावत के बुखार और फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के बाद राजकीय दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका सीटी स्कैन और अन्य जांचे की गयीं थी। सीएम को वीआईपी वार्ड में भर्ती कर रेमडीसिविर थैरेपी भी दी गयी थी। सोमवार को सीएम रावत को एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने सीएम का स्वास्थ्य ठीक होने और कुछ जरूरी जांच के लिये एम्स दिल्ली भेजे जाने की बात कही थी।

29 दिसंबर को सीएम रावत को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। सीएम के फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीएम के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनकी पत्नी और बड़ी बेटी भी स्वस्थ हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...