शनिवार को राज्य मेें मिले 226 नये कोरोना संक्रमित
देहरादून में 90 संक्रमित मिले, नैनीताल में संख्या रही 40
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या कई दिनों के बाद बढ़ी और आज राज्य में 226 नये कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं राजधानी देहरादून कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है और आज भी देहरादून में 90 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नैनीताल में 40 और हरिद्वार में 31 लोगों में नये कोरोना संक्रमण मिला है। इन तीनों जिलों में कोरोना का प्रकोप सबसे अधिक है और इनमें आज 161 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड में शनिवार को मिले 226 नये कोरोना संक्रमितों को मिलाकर राज्य में कुल मरीजों की संख्या 94691 हो गई है। वहीं आज 4 मरीजों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1606 हो गयी है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 90, नैनीताल में 40, हरिद्वार में 31, यूएस नगर में 18, अल्मोड़ा में 14, टिहरी में 9, पिथौरागढ़ में 8, चमोली में 6, पौड़ी, चम्पावत, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिला, बागेश्वर में 2-2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में मरीजों का रिकवरी रेट 94.47 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.79 हो गई है। शनिवार को 272 मरीज उपचार के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 89454 हो गई है।

