Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में बढ़ा कोरोना, कार्बेंट में घटे सैलानी

देहरादून। दिल्ली से उत्तराखंड दूर सही मगर दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही काॅर्बेट नेशनल पार्क में आने वाले सैलानियों की संख्या घट गयी है। हर दिन दिल्ली के पर्यटक अपनीे डे विजिट के परमिट रद करा रहे हैं। पर्यटकों की संख्या कम होने का असर क्षेत्र के होटल और रिजाट्र्स आदि पर भी पड़ने लगा है। पहले से की गयी बुकिंग दिल्ली के पर्यटक रद करा रहे हैं और नयी बुकिंग बेहद कम हैं।

होटल और रिजाट्र्स संचालको को चिंता हो रही है कि यदि कोरोना का संक्रमण और बढ़ा तो उन्हें आर्थिक संकटों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं नये साल पर सैलानियांें से रौनक रहने वाले पार्क को भी आर्थिक नुकसान होगा।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड आने वाले दिल्ली के पर्यटक फिलहाल अपने टूर को कैंसिल कर रहे हैं। इसका प्रभाव काॅर्बेट नेशनल पार्क पर भी पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दस दिनों से 50 से अधिक डे विजिट परमिट को दिल्ली से आने वाले सैलानी रद करा चुके हैं।

गौरतलब है कि काॅर्बेट नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों से दिल्ली से आये सैलानियों की संख्या सबसे अधिक होती है। लेकिन दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने उनके बढ़ते कदमों पर रोक लगा दी है। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण उत्तराखंड बार्डर पर की जा रही सख्ती, कृषि बिलों के विरोध में किसानों के आंदोलन ने भी सैलानियों की संख्या को प्रभावित किया है।

होटल-रिजोर्ट संचालकों को हो रही चिंता
काॅर्बेट नेशनल पार्क में सर्वाधिक संख्या में आने वाले दिल्ली के पर्यटकों की संख्या में कमी आने से होटल-रिजोर्ट संचालकों की चिंता बढ़ गयी है। बताया गया कि 30 से 40 बुकिंग रद हो चुकी हैं जिसके कारण कारोबारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं नये साल पर काॅर्बेट नेशनल पार्क में उमड़ने वाले सैलानियों की संख्या भी यदि कम रही तो होटल-रिजोर्ट संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डे विजिट के पांच से 10 परमिट प्रतिदिन हो रहे रद
काॅर्बेट नेशनल पार्क निदेशक ने बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने का प्रभाव सैलानियों की संख्या पर पड़ा है। हर दिन पांच से लेकर दस तक डे विजिट के परमिट सैलानियों द्वारा रद कराया जा रहा है। हालांकि कोरोना काल में भी काॅर्बेट नेशनल पार्क में सैलानियो का आना जारी है। पार्क में उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिये पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। नये साल पर सैलानियों की संख्या में तेजी आने की संभावना हैै।

Exit mobile version