Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तराखंड में कोरोनाः 10 हजार से कम हो गये एक्टिव केस


उत्तराखंड में कोरोनाः 10 हजार से कम हो गये एक्टिव केस

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मौत के आंकड़े कम होने के साथ एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 10 हजार से नीचे पहुंच गई है। बुधवार को कोरोना के 513 नए मामले सामने आये। वहीं आज 22 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। नये मिले मरीजों के मुकाबले लगभग छह गुना अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 114, अल्मोड़ा में 89, हरिद्वार में 79, नैनीताल में 51, बागेश्वर में 16, चमोली में 25, चंपावत में 8, पौड़ी में 35, पिथौरागढ़ में 32, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 17, ऊधमसिंह नगर में 18 और उत्तरकाशी में 19 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना एक्टिव केसो की संख्या अब 9258 हो गयी है। आज देहरादून में 18, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक और ऊधमसिंह नगर में एक मरीज ने दम तोड़ा। बुधवार को मिले कोरोना के 513 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 335478 हो गयी है। अब तक 313379 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। घटते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में रिकवरी दर भी 93.41 प्रतिशत हो गयी है।

सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ अब सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गयी है। दून अस्पताल में बुधवार से सामान्य मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया गया है। कोरोना को लेकर बरती सावधानियों के अन्र्तगत मरीज सुबह आठ से लेकर दस बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। मरीजों की पहले फ्लू ओपीडी में जांच की जाएगी और फिर उन्हें संबंधित विभागों में इलाज कराने के लिए रेफर किया जाएगा। सभी ओपीडी में प्रतिदिन सिर्फ 25 मरीजों की जांच की व्यवस्था की जा रही है। स्थितियां और सामान्य होने पर मरीजों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Exit mobile version