कोरोना संक्रमण और मृत्यु की संख्या में आने लगी कमी
प्रदेश में रिकवरी दर बढ़कर 82.84 प्रतिशत हो गयी
देहरादून। कोरोना के कोप से बेहाल उत्तराखंड में अब संक्रमण और कोरोना मरीजों की मौत की संख्या मेें कमी आती जा रही है। बुधवार को प्रदेश में 2991 नए संक्रमित मिले हैं और 53 मरीजों की मौत हो गयी। संक्रमण कम होने के साथ रिकवरी रेट भी बढ़कर 82.84 प्रतिशत हो गया है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार ऊधमसिंह नगर में 815 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में 414, नैनीताल में 370, हरिद्वार में 283, टिहरी में 196, पौड़ी में 194, चमोली में 175, अल्मोड़ा में 149, पिथौरागढ़ में 122, रुद्रप्रयाग में 98, उत्तरकाशी में 79, बागेश्वर में 68, चंपावत जिले में 28 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वर्तमान में राज्य में 43520 एक्टिव केस हो गये हैं। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 53 मरीजों की मौत हुई और आज मिले 2991 नए संक्रमितोें के मुकाबले 4854 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं 53 कोरोना मरीजों के दम तोड़ देने के बाद प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 6113 हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना रिकवरी रेट 82.84 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

